जमुई, मई 21 -- अलीगंज । निज संवाददाता पकरीवर्मा थाना क्षेत्र के थालपोष गांव निवासी सियाराम मांझी केपुत्र विकास कुमार को चंद्रदीप पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।चंद्रदीप थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कैथा गांव निवासी ,सुरेश मांझी की पत्नी सीता देवी द्वारा चंद्रदीप थाना में इस कांड को लेकर चंद्रदीप थाना में मामला दर्ज किया गया। उसने आरोप लगाया कि मेरी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।अब शादी से मुकर रहा है। हालांकि कुछ ग्रामीणों द्वारा प्रेमप्रसंग का मामला बता रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...