पाक्सो एक्ट के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिर्जापुर, जुलाई 19 -- हलिया। लंबे समय से फरार चल रहे पाक्सो एक्ट के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार हलिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र के धमौली निवासी रिजवान अली के विरुद्ध 2012 में महाराष्ट्र के तरासरी थाने में मुकदमा दर्ज था। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महाराष्ट्र में पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.