बलिया, मार्च 29 -- बलिया। सहतवार पुलिस ने बघांव निवासी किशन शर्मा को रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों पहले उसके खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी को रविवार को पकड़ लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...