कन्नौज, अप्रैल 22 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में पाक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहने पर आरोपी के खिलाफ वारंट और कुर्की की कार्रवाई पहले ही जारी की जा चुकी थी। जानकारी के अनुसार, ठठिया थाना में दर्ज पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी सोनू पुत्र राम बाबू कुशवाह निवासी गोविंद नगर, औरैया न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट और कुर्की के आदेश जारी किए थे। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर ठठिया थाना में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप यादव ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.