गोंडा, फरवरी 28 -- परसपुर। एक गांव से महिला अगवा करने व परिजनों के साथ मारपीट किए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर साढ़े चार माह पूर्व थाने में पंद्रह लोगों पर दर्ज हुए केस में शनिवार को पुलिस ने रगड़गंज बाजार से मुख्य आरोपी ग्राम सिंहरिया निवासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद परसपुर थाने लाए गए आरोपी को रिमांड वास्ते कोर्ट रवाना किया गया। बताया जा रहा है कोर्ट के आदेश पर पति की ओर जब थाने में पत्नी के अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई तब वह बालिग रही। बयान व घटना के समय वह नाबालिग रही। दूसरे समुदाय व एससी-एसटी से जुड़ा होने से मामले की जांच करनैलगंज सीओ अभिषेक दावच्यां कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार महिला अपने ससुराल से मायके राखी बांधने जा रही थी तभी आरोपी ने सहयोगियों के साथ उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद उलाहना पर आरोपी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.