पाक्सो आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर, जून 24 -- कादीपुर। महिलाओं के साथ अभद्रता करने एवं पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पॉक्सो एक्ट के आरोपी बनकेगांव निवासी महेंद्र सिंह को गांव के पास से ही गिरफ्तार किया गया। महेंद्र के ऊपर पॉक्सो एक्ट सहित घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.