पाक्सो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर, मई 27 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर अश्वनी दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड मुंगराबादशाहपुर के पास से अभियुक्त चंदन बिंद पुत्र राजेंद्र बिंद निवासी ग्राम लतीफपुर थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया अभियुक्त थाना मुंगराबादशाहपुर में पंजीकृत विभिन्न धारा के अंतर्गत वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक धनंजय राय चौकी इंचार्ज सतहरिया एवं कांस्टेबल दिनेश सोनकर की भूमिका सराहनीय रही। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.