रायबरेली, सितम्बर 29 -- रायबरेली संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विशेष पाक्सो जागरुकता अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, पीएम श्री महात्मा गांधी इंटर कालेज व तहसील लालगंज के इंटर कालेज अम्बारा पश्चिम में विशेष पाक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी एक्ट प्रतिमा ने छात्रों को बताया गया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 भारत का एक विशेष कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस कानून का पूरा नाम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 है। यह भी पढ़ें- पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया जागरूक इस अवसर पर सिविल जज सृष्टि सिंह के द्वारा उपस्थित बच...