जमशेदपुर, जनवरी 6 -- पटमदा। सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत अंतर्गत पाकोटोड़ा टोला के सबर (आदिम जनजाति) परिवारों के बीच पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने परिवारों के लोगों और बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। राजकुमार सिंह ने बताया कि वे वर्ष 2012 से हर साल दीपावली और मकर संक्रांति से पहले पाकोटोड़ा टोला के आदिम जनजाति परिवारों के बीच पहुंचते हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां आदिम जनजाति परिवारों के अधिकतर बच्चे विद्यालय नहीं जाते हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मकर संक्रांति के बाद एक सकारात्मक पहल शुरू की जाएगी। मौके पर डालसा के पीएलवी निताई चंद्र गोराई, पंचायत समिति सदस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.