साहिबगंज, जुलाई 29 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। साहिबगंज व पाकुड़ जिले की लाइफलाइन माने जाने वाली पाकुड़-बरहरवा एनएच-133ए की जर्जर स्थिति से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क की मरम्मत एवं संकीर्ण स्थानों पर गार्डवाल निर्माण को लेकर बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने विभागीय अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सड़क की स्थिति निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़-बरहरवा मुख्य मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत अत्यंत आवश्यक है, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और सुगम याताय...