दुमका, जुलाई 5 -- दुमका, प्रतिनिधि।चाइल्ड लाइन की टीम और पुलिस की सक्रियता से शुक्रवार को पाकुड़ से रांची ले जा रहे सात किशोर गलत हाथों में जाने से बच गए। सभी बच्चों को दुमका के प्राइवेट बस स्टैंड से टीम ने बरामद किया और परिजनों के पास वापस पाकुड़ जिला भेज दिया। टीम ने सभी बच्चे की मां और पिता से बातचीत भी की। बता दें कि शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे एक युवक पाकुड़ से आने वाली बस से सात किशोर को लेकर नीचे उतरा। उसमें एक किशोर रोने लगा तो लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने इसकी सूचना जिला बाल सरंक्षण पदाधिकारी प्रकश चंद को दी। पदाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक संदीप भगत को सारी जानकारी दी। डीएसपी ने पुलिस टीम को बस पड़ाव भेजा।

सक्रियता और योगदान इधर, प्रकाश के कहने पर चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस के साथ बस स्टैंड पहुंची और सभी बच्चों को कब्जे में लिया...