पाकुड़ व रामगढ़ की टीम ने जीते अपने-अपने मैच
बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला किकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 किकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ग्रुप बी के दो मैच खेले गए। बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में पाकुड़ की टीम ने बोकारो की टीम को 23 रनों से पराजित किया। पाकुड़ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट खोकर 96 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से सृष्टि हांसदा ने नाबाद 39, बेरोनिका हांसदा ने नाबाद 12 व अनिता हेंब्रम ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में बोकारो की ओर से प्रिया राज को दो व प्रिया कुमारी को एक सफलता मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी बोकारो की टीम 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 73 रन ही बना पाई। टीम की ओर से सर्वाधिक 35 रन प्रिया राज ने बनाए। गेंदबाजी में पाकुड़ की ओर से एकमात्र सफलता रेबेका मुर्मू को मिली। मैच में शानदार बल्लेबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.