साहिबगंज, मई 2 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने शुक्रवार को बरहड़वा प्रखंड अंतर्गत हस्तिपाड़ा पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोलों का सघन दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित जनसंपर्क अभियान में विधायक ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं और समाधान की मांग की।

समस्याओं का समाधान दौरे के क्रम में सबसे पहले विधायक जूहीबोना मध्य टोला पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किय...