पाकुड़, अप्रैल 10 -- स्थानीय रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग गुरुवार को पूरी हो गई। पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण प्रीमियम ट्रेनों के ठहराव का आधिकारिक उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ऑनलाइन किया। 12041/12042 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस व 22611/22612 चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की विधिवत शुरूआत हुई। इससे पहले हावड़ा डिवीजन के रेल प्रबंधक विशाल कपूर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंत्री ने इसे जनभावनाओं की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस सुविधा की मांग कर रही थी। ​अब पाकुड़ के यात्रियों को दक्षिण भारत चेन्नई, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और उत्तर बंगाल के लिए सीधी और सस्ती रेल सेवा उपलब्ध होगी। इसके लिए अब यात्रियों को र...