पाकुड़ में बारातियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत; 50 से ज्यादा घायल
पाकुड़, जून 10 -- झारखंड के पाकुड़ जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के स्थानीय थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा के समीप बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बारातियों से भरी एक अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 50 लोग घायल हो गए। घटना की मुख्य वजह बस चालक का अत्यधिक नशे में होना बताया जा रहा है। नशे में धुत चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भयावह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बरात गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदम पहाड़पुर गांव से संपन्न होकर वापस महेशपुर प्रखंड के परियारदाहा गांव लौट रही थी, इसी दौरान बीच रास्ते में ही मातम पसर गया।प्रशासन ने तुरंत लिया ऐक्शन घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने अभूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.