पाकुड़, मार्च 21 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। शहर के धुलियान रोड स्थित नए कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों, व्यवसायियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस शोरूम के खुलने से अब जिले के लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां कोमाकी कंपनी के विभिन्न आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल स्कूटर मॉडल उपलब्ध रहेंगे। शोरूम संचालक ने बताया कि बढ़ती पेट्रोल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह शोरूम ग्राहकों को बेहतर विकल्प प्रदान करेगा। यहां 45 हजार से लेकर 1.40 लाख रुपए के रेंज तक की स्कूटी उपलब्ध है। उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और आकर्षक योजनाओं की भी घोषणा की गई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.