पाकुड़, जनवरी 23 -- पाकुड़ मुख्यालय में चार घंटे आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित पाकुड़, प्रतिनिधि। शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक 33/11 केवी पाकुड़ विद्युत शक्ति उप केंद्र से निकलने वाले 33 केवी मालपहाड़ी व बल्लभपुर फीडर और 11 केवी टाउन फीडर एवं मालपहाड़ी एवं बल्लभपुर पावर हाउस से निकलने वाली सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी l इस दौरान तार खींचने का कार्य किया जाएगा। साथ ही तार व ट्रांसफार्मर में सटे हुए टहनियों को काटने का भी कार्य होगा। उक्त आशय की जानकारी बिजली विभाग पाकुड़ के सहायक विद्युत अभियंता ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...