पाकुड़, मार्च 15 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में रविवार को जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, डॉ़ एस के झा, जेल के प्रशासनिक अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता पर विस्तृत जानकारी दी। बंदियों के वाद से संबंधित मामलों की ...