पाकुड़, जनवरी 24 -- पाकुड़। पाकुड़ बी.एड. कॉलेज, पाकुड़ में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती देशभक्ति और सम्मान के भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने "जय हिंद, जय भारत" के नारों के साथ नेताजी को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रनिर्माण में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का साहस, नेतृत्व और त्याग आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श आत्मनिर्भर, सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण की दिशा दिखाते हैं। कॉलेज परिसर में देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण रहा। विद्यार्थियों ने नेताजी के विचारों को अपने जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.