पाकुड़, सितम्बर 21 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पाकुड़ के तत्वावधान में 10 करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान 2026 के अंतर्गत पाकुड़ बी.एड. कॉलेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय को अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवा शक्ति नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हम सभी नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लें। यह भी पढ़ें- Pakur News: एलीट पब्लि...