पाकुड़, मई 20 -- संस्थान का लक्ष्य केवल तकनीकी डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप दक्ष बनाकर बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। उपरोक्त बातें प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कही। प्राचार्या ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संस्थान में डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखा की शुरुआत की जा रही है। इससे पहले संस्थान में मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, माइनिंग और मेटलर्जी इंजीनियरिंग शाखाओं में पढ़ाई संचालित हो रही थी। कंप्यूटर साइंस की शुरुआत से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल इंजीनियरिंग शाखाओं की सीट क्षमता 60 से बढ़ाकर 90 कर दी गई है, जिससे अधिक संख्या में छात्र-छात्र...