पाकुड़, मार्च 27 -- झारखंड के पाकुड़ जिले के मंडल जेल में विचाराधीन कैदी संझली हेम्ब्रम ने गुरूवार को सुसाइड कर ली। संझली पर हत्या का मामला नगर थाने में दर्ज था। पुलिस ने बीते 17 फरवरी को संझली को न्यायिक हिरासत में भेजा था। मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी संझली ने मंडल जेल के बाथरूम में सुसाइड किया है। संझली को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जैसे ही जेल प्रशासन को इसकी जानकारी मिली आनन फानन में संझली को सदर अस्पताल जांच के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की जानकारी मिलते ही डीसी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, एसडीओ साइमन मरांडी, जिला जेल पहुंचे। यह भी पढ़ें- झारखंड में 1277 डॉक्टर होंगे बहाल, JPSC को कार्मिक विभाग ने भेजी अधियाचनाअधिकारियों ने की पूछताछ अधिकारियों द्वारा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.