दुमका, मार्च 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। आपसी विवाद में पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा के एक केपीएस नाम के मोटर गैरेज में मोटर मिस्त्री को चाकू मार दिया गया। यह घटना शनिवार को शाम में हुई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिस्त्री लालू अंसारी को मोटर गैरेज के मैनेजर ने आनन-फानन में दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया,जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक अजमत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए है। बताया जाता है कि मृतक देवघर जिला के सोनारायठाड़ी गांव के महापौर गांव का निवासी था। वह एक माह पहले ही अमड़ापाड़ा में मोटर मिस्त्री के रूप में काम पकड़ा था। वहीं देवघर जिला के कुंडा थाना अन्तर्गत चांडी गांव का निवासी अजमल अंसारी भी मोटर गैरेज में पहले से ही काम कर रहा था। लालू अंसा...