पाकुड़ के हाइवा खलासी की बंगाल में सड़क हादसे में मौत
पाकुड़, मार्च 9 -- पाकुड़। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार को सड़क हादसे में पाकुड़ के रहने वाले एक हाईवा के खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। ईशाकपुर रेलवे फाटक के पास चापाडांगा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय कमरुल शेख मालदा जिले के आलमपुर में हादसे का शिकार हो गया। कमरुल शेख की दर्दनाक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक कमरुल शेख अपने पीछे पत्नी और छह छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। यह घटना दो वाहनों के टकराव से होने की बात कही जा रही है। पश्चिम बंगाल की स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मृतक खलासी कमरुल शेख के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन एंबुलेंस से शव को घर लेकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.