पाकुड़ के शिक्षक असम में 7.37 लाख के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार
पाकुड़, अगस्त 8 -- पाकुड़ के शिक्षक की असम में जाली नोटों के साथ गिरफ्तार हुए हैं। घटना करीब एक माह पहले की है। मामला संज्ञान में तब आया जब शिक्षक का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। पाकुड़ के सदर प्रखंड स्थित नव प्राथमिक विद्यालय केतकापाड़ा के सहायक अध्यापक गुलाब शेख और एक व्यक्ति दयाल दास को असम पुलिस ने गुवाहाटी के कामाख्या रेलवे जंक्शन से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 7 लाख 37 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं, जिन्हें झारखंड में खपाने की योजना थी। आरोपी शिक्षक ने 1 जुलाई से पत्नी के इलाज का हवाला देकर अवकाश लिया था, जिसके बाद से वह विद्यालय से अनुपस्थित था। विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शिक्षक लुत्फल हक को प्रतिनियुक्त किया गया है। बीईईओ सुमिता मरांडी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांचोपरांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.