दुमका, सितम्बर 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। पाकुड़ थाना क्षेत्र के मोगलाबांध के समीप नदी से शुक्रवार को बरामद 13 वर्षीय बालक के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि शुक्रवार को मोगलाबांध के समीप नदी में बालक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि नयाग्राम निवासी हरिनंदन सिंह का पुत्र दीनानाथ मंगलवार रात गांव में आयोजित करमा पूजा में शामिल होने गया था। पूजा खत्म होने के बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर प...