पाकुड़, मार्च 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। माननीय झारखंड उच्च न्यायालय रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, सिविल सर्जन डॉ़ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने पाकुड़ कारागार परिसर स्थित अस्पताल वार्ड का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेल अस्पताल की व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखा। बंदियों से सीधे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, इलाज और लंबित मामलों की जानकारी ली। अस्पताल वार्ड में इलाजरत बंदियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, उपलब्ध सुविधाओं एवं मुकदमों से संबंधित जानकारी ली। डालसा की टीम ने औषधालय का निरीक्षण किया व दवाओं की उपलब्धता की जान...