पाकुड़, मार्च 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में पश्चिम बंगाल और झारखंड के रेल बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाले दो महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट ने सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन तथा संतरागाछी-खड़गपुर चौथी लाइन को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से भारतीय रेल नेटवर्क में लगभग 192 किलोमीटर की अतिरिक्त लाइन जुड़ेगी, जिससे न केवल यात्रियों का सफर आसान होगा बल्कि माल ढुलाई की क्षमता में भी वृद्धि होगी। इस परियोजनाओं की अनुमानित लागत 4474 करोड़ रुपये है।कोयला और पत्थर परिवहन के रीढ़ की हड्डी फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि परियोजनाओं में दो रणनीतिक रेलखंड शामिल हैं। सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन का यह खंड बंगाल-झारखंड के बीच को...