पाकुड़, मई 9 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह की 09 तारीख को चलाए जाने वाले इस अभियान में इस बार कुल 87 गर्भवती महिलाओं ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर के दौरान महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन जांच, पेट की जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। साथ ही आयरन, कैल्शियम एवं जरूरी दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं तथा सुरक्षित मातृत्व, संतुलित पोषण और संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में डॉ. मंजर आलम, डॉ. अभय श्रॉफ, प्रभात दास, जीएनएम एवं स्वास्थ्य सहियाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- बांका: धोरैया सीएचसी में पीएम सुरक्षित मातृत्व शिविर का आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.