पाकुड़, जून 26 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा, लेकिन शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान काले बादलों से ढक गया। इसके बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो लगभग डेढ़ घंटे तक जारी रही। लगातार हुई बारिश से प्रखंड क्षेत्र की कई सड़कें और निचले इलाके पानी से भर गए। वहीं बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी एवं उमस से राहत मिली। विशेष रूप से मोहर्रम के अवसर पर गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। किसानों के लिए भी यह वर्षा लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की खेती को गति मिलेगी। हालांकि लगातार बारिश और जलजमाव के कारण मौसमी बीमारियों के ...