पाकुड़िया में हल्की बारिश और हवा से मिली थोड़ी राहत
पाकुड़, मई 24 -- प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार को हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को कुछ समय के लिए राहत जरूर दी। हालांकि बारिश की मात्रा कम होने के कारण गर्मी और उमस में कोई खास कमी नहीं आई है। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में हल्की बारिश और हवा से मिली लोगों को राहतगर्मी और उमस की समस्या दोपहर 03:00 बजे के समय आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बूंदा-बांदी होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन बारिश रुकते ही उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों के अंदर और बाहर दोनों जगह चिपचिपी गर्मी का एहसास बना रहा। सबसे अधिक दिक्कत मजदूरों, मिस्त्रियों, किसानों और अन्य दैनिक श्रमिकों को हो रही है, जिन्हें गर्मी और उमस के बीच अपना काम जारी रखना पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.