पाकुड़, अप्रैल 26 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने निरीक्षण करते हुए प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजनाएं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सड़क निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का एक-एक कर जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ...