पाकुड़, मार्च 6 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद पाकुड़िया में रमज़ान के मुक़द्दस महीने की 15 वीं रोज़े की नमाज़ अदा की गई। इसके साथ ही बरकतों और रहमतों वाला रमजान का महीना आधा पूरा हो गया। नमाज़ में बड़ी संख्या में रोज़ेदार और नमाजी शामिल हुए। जामा मस्जिद में नायब इमाम हाफिज मुबारक के द्वारा नमाज अदा कराई जा रही है। रमजान के दौरान फज्र की नमाज के बाद रोजाना बयान भी होता है, जिसमें रोजे की अहमियत, इबादत और इस्लाम की बुनियादी बातों पर रोशनी डाली जाती है। अपने बयान में उन्होंने जकात और फित्रा की अहमियत भी बताई। उन्होंने कहा कि इस्लाम में जकात गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने का एक अहम जरिया है। जकात हर उस समझदार, बालिग मुसलमान पर फर्ज है जो साहिबे निसाब है, यानि जिसके पास 7.5 तोला (87.48 ग्राम) सोना या 52.5 तोला (612.36 ग्राम) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.