पाकुड़, मार्च 21 -- पाकुड़िया। प्रखण्ड मुख्यालय में आगामी रामनवमी और ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पाकुड़िया पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। इसी क्रम में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। उनकी उपस्थिति से प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर गंभीरता साफ तौर पर दिखाई दी। फ्लैग मार्च की शुरुआत पाकुड़िया थाना परिसर से हुई, जो मुख्य बाजार, मंगलाबांध, सिद्धू-कान्हू चौक, भगत टोला सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ कदमताल करते नजर आए, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.