पाकुड़, मई 26 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी को लेकर ईदगाह कमिटी (पाकुड़िया, मोंगलाबांध एवं बांकाटोला) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मोंगलाबांध के सरदार मो. नेजाद अली ने की। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर सुखानी व जियापोखर थाना में शांति समिति की बैठकबैठक में निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्षों की परंपरा के अनुसार तीनों गांवों के लोग इस वर्ष भी एक साथ मोंगलाबांध स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करेंगे। नमाज मोंगलाबांध मस्जिद के इमाम मोहम्मद शकील मिस्बाही द्वारा सुबह 07:15 बजे अदा कराई जाएगी। वहीं प्रखंड के अन्य गांवों फुलझिंझरी, राजपोखर, लकड़ापहाड़ी, पलियादाहा, सरसाबांध सहित विभिन्न ईदगाहों में भी सुबह 07:00...