पाकुड़, अप्रैल 10 -- पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बीचपहाड़ी में अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी के निर्देशानुसार मौजा हाकिमपुर, थाना संख्या-110, खाता संख्या-03 के कुल 57 प्लॉट से संबंधित विवादित भूमि पर शुक्रवार को प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक दखल दिला दिया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ के न्यायालय द्वारा पारित आदेश (केस संख्या 37/2022-23) दिनांक 19.11.2025 के आलोक में की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए बेटका सोरेन एवं सुमित्रा सोरेन के नाम पर जमीन का विधिवत कब्जा दिलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.