पाकुड़, अप्रैल 28 -- पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी के निर्देशानुसार विभिन्न पंचायतों में चार दिवसीय विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को उनके नजदीक ही राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है। ताकि उन्हें अंचल कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी क्रम में शिविर की शुरुआत मंगलवार को गणपुरा पंचायत भवन से हुई। जहां सुबह से ही ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और लोगों ने जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार समेत अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आवेदन जमा किए। जिनमें 30 जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र तथा 1 लगान रसीद का निष्पादन मौके पर ही किया गया। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इस अवसर पर पंचायत सचिव अनिल कुमार शर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक ...