पाकुड़, अप्रैल 22 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला में मंगलवार को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेस द्वारा जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक मजबूती को लेकर प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार सरकार ने की, जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार सरकार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और सटीक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं का सत्यापन करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से छूटे नहीं। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम में एसआईआर, पेसा और मनरेगा की दी गई ज...