पाकुड़िया में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन
पाकुड़, जून 13 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर पाकुड़िया में शनिवार को एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, उप प्रमुख अर्चना देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना को बढ़ावा देना तथा ग्रामीणों एवं लाभुकों को बागवानी के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करना था। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना किसानों एवं ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मेले में विभिन्न प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें हिमसागर, लंगड़ा, तोतापुरी, मल्लिका, खीरसापती, आम्रपाली, फजली एवं खिजुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.