पाकुड़, जून 9 -- पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत झरिया गांव में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोएल मुर्मू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह झरिया गांव निवासी श्रीनाथ मुर्मू के पुत्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोएल अपने घर के पास ही एक पेड़ के नीचे बैठा था। सोमवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिर जाने से वह उसकी चपेट में आ गया। जिससे जोएल मुर्मू गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। युवक की असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन स...