पाकुड़, मार्च 21 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को अलविदा जुमा का नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया गया। इस दौरान हर मस्जिद में काफी संख्या में रोज़ेदारों की भीड़ देखने को मिली और पूरा माहौल इबादत से सराबोर रहा। इसी क्रम में पाकुड़िया स्थित जामा मस्जिद में भी अलविदा जुमा की नमाज़ बहुत ही खास अंदाज़ में अदा की गई। नमाज़ की इमामत जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती नूर आलम ने की। और उन्होंने बयान करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना रहमत, बरकत और मग़फिरत का महीना है, और इस पाक महीने में जितनी भी इबादत करने की तौफ़ीक़ हमें मिली है, उसके लिए हम सभी को अल्लाह पाक का शुक्रिया अदा करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अलविदा जुमा रमज़ान का आख़िरी जुमा होता है, जो हमें यह पैगाम देता है कि हम अपने अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.