पाकुड़, मई 8 -- पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की मंडल समिति में बड़ा फेरबदल किया गया है। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रदीप वर्मा ने नई मंडल समिति की घोषणा की। इसके तहत पाकुड़िया पूर्वी क्षेत्र बन्नोग्राम के लिए संजीव भगत तथा पाकुड़िया पश्चिमी क्षेत्र के लिए अजय भंडारी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले मंडल अध्यक्ष का दायित्व विजय भगत निभा रहे थे। नई नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नए मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जताई। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर संजीव भगत और अजय भंडारी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ...