पाकुड़, अप्रैल 28 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय में आधार सेवा केंद्र को पुनः चालू कर दिया गया है। लंबे समय से बंद पड़े इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। अब स्थानीय नागरिकों को आधार से जुड़े कार्यों के लिए दूर-दराज के केंद्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन द्वारा पाकुड़िया बीआरसी कार्यालय में आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू कर दिए जाने से प्रखंड के लोगों को अपने नजदीक ही सुविधाएं मिल सकेंगी। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है। इस आधार सेवा केंद्र में आधार कार्ड से संबंधित लगभग सभी प्रकार के कार्य किए जा सकेंगे। लोग यहां नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अपडेट, फोटो सुधार सहित अन्य जरूरी संशोधन आसानी से करा सकेंगे। हालांकि फिलहाल नया आधार कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.