पाकुड़, अप्रैल 7 -- पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पाकुड़िया बाजार क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस विशेष अभियान के तहत घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं के यहां मुफ्त में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बिजली व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाना, सटीक बिलिंग सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की जानकारी रियल-टाइम में मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से देख पा रहे हैं। इससे वे अपनी दैनिक एवं मासिक खपत का विश्लेषण कर अनावश्यक बिजली उपयोग को कम कर सकते हैं। साथ ही बिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित हो जाने से गलत बिल आने की समस्या भी खत्म हो रही है। इस प्रणाली में प्रीपेड सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ता पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.