पाकुड़िया प्रखंड में पोषण पखवाड़ा के तहत अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, अप्रैल 14 -- पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बाकड़ाबिल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने छोटे बच्चों को पहली बार पौष्टिक आहार खिलाकर उनके स्वस्थ जीवन की शुरुआत कराई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों के समुचित पोषण, साफ-सफाई और नियमित देखभाल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को समाप्त कर हर बच्चे को स्वस्थ एवं मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका मन्दोदरी देवी, कंप्यूटर सहायक मोहन कुमार गुप्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बच्चो के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए पोषण पखवारा शुरू सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.