पाकुड़, दिसम्बर 14 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड के आदिवासी बहुल ग्राम तालडीह स्कूल टोला होते हुए गणपुरा बाजार को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से जर्जर होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में लोग आने-जाने हेतु इसी गड्ढेनुमा सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं। राहगीरों की माने तो सड़क की जर्जर अवस्था को देखकर मन भयभीत हो जाता है। इस महत्वपूर्ण सड़क पर अबतक सरकार का ध्यान आकृष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीण कन्हैया कुमार, गोपाल चौधरी, सोना राय, गोपाल राय, बरसन हेंब्रम सहित अन्य ने बताया कि कई वर्षों से सड़क खराब होने की वजह से बरसात के दिनों में सड़क में घुटने भर कीचड़ भर जाता है। जिससे आवागमन में बहुत कठिनाई होती है। वाहनों के जहां-तहां पलटने का भी भय बना रहता है। बरसात में पैदल आने वाले छात्र-छात्राओं पर फिसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.