पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
पाकुड़, मई 25 -- पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 03:00 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई बारिश लगभग डेढ़ घंटे तक जारी रही और शाम करीब 4:30 बजे जाकर थमी। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान पाकुड़िया क्षेत्र के लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि किसी बड़े नुकसान या जान-माल की क्षति की सूचना नहीं मिली है। तेज हवा के कारण आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे आम गिर गए, जिससे बागवानों को कुछ नुकसान होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तेज आंधी व बारिश से उड़े छप्पर, बिजली बाधित स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बारिश का इंतजार था। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.