पाकुड़, मई 31 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पाकुड़िया पंचायत भवन में रविवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लाभुकों के आवेदनों का निष्पादन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं पंचायत भवन पहुंचीं और योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपना आवेदन जमा किया।

आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्राप्त करने एवं उसके निष्पादन का कार्य बाल विकास परियोजना कार्यालय के कंप्यूटर सहायक मोहन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। वहीं पंचायत क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने लाभुक महिलाओं को पूर्व सूचना देकर पंचायत भवन बुलाया तथा आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत पहले बच्चे के लिए पात्र महिला को 5,000 रूपए की सहायता राशि दी...