पाकुड़, मार्च 8 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत पाकुड़िया पंचायत भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने किया। जबकि इस अवसर पर बीपीआरओ त्रिदीप शील भी उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर महिलाओं को जागरूक करने और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में पाकुड़िया पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने सभी महिला मुखिया, रोजगार सेविका, वार्ड सदस्य तथा जेएसएलपीएस के कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.