पाकुड़, अप्रैल 6 -- प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पाकुड़िया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 1.0 का भव्य आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रविवार को राइजिंग स्टार तेगुड़िया और चिमन सुपर किंग के बीच खेला गया, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मैच में राइजिंग स्टार तेगुड़िया टीम की कमान सौरव साहा के हाथों में रही, जबकि चिमन सुपर किंग टीम का नेतृत्व चीमन गुप्ता ने किया। मैच की शुरुआत में राइजिंग स्टार तेगुड़िया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और चिमन सुपर किंग को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। चिमन सुपर किंग ने निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए। 54 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार तेगुरिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.